उज्जैन: गीता भवन में 'युवा धर्म संसद' का भव्य आयोजन, RSS प्रमुख मोहन भागवत ने किया शुभारंभ 🪔🚩
देवास रोड स्थित गीता भवन में 17 से 19 सितंबर तक तीन दिवसीय ‘युवा धर्म संसद-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। सेवाज्ञ संस्थानम् द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के दूसरे दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने दीप प्रज्वलित कर सत्र का शुभारंभ किया। इस विशाल धर्म संसद में देशभर से करीब 1,700 युवा और 300 विद्वान व धर्माचार्य हिस्सा ले रहे हैं। 19 सितंबर को समापन सत्र में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजकों के अनुसार, काशी और अयोध्या जैसे तीर्थों के बाद यह इस आयोजन का छठा संस्करण है, जबकि अगले वर्ष इसे द्वारका में आयोजित किया जाएगा।
#UjjainNews #YuvaDharmaSansad #MohanBhagwat #RSS #siti24ujjain
Ujjain Urban, Ujjain | Sep 18, 2026