सुसनेर: शहर की सब्जी मंडी 8 दिनों में टीनशेड के नीचे होगी शिफ्ट, नप अध्यक्ष ने दुकानदारों से किया आग्रह
महात्मा ज्योतिबा फुले सब्जी मंडी को 8 दिनों में नप द्वारा लगाए गए टीनशेड के नीचे शिफ्ट कर नरबदिया मार्ग को आवागमन के लिये पूरी तरीके से खाली किया जायेगा। इसको लेकर सोमवार दोपहर 12 बजे नप अध्यक्ष प्रदीप सोनी ने TI अक्षय सिंह बेस व परिषद के कर्मचारियों के साथ सब्जी मंडी क्षेत्र व टीनशेड स्थल का निरीक्षण किया है। स्वयं दुकानदारो से आग्रह भी किया है।