हज़ारीबाग: हजारीबाग में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, एक ही कमरे में मिली दो लोगों की लाश
हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र के कुद गांव में एक प्रेमी जोड़े की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई। दोनों एक कमरे में अचेत अवस्था में मिले और अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिए गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है, जिससे इलाके में शोक और चर्चा का माहौल है।