बकानी: मोड़ी विद्यालय में गणित के अध्यापक के तबादले से नाराज छात्रों ने मुख्य द्वार पर ताला लगाकर किया प्रदर्शन
बकानी। क्षेत्र के मोड़ी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गणित के अध्यापक विजय कुमार मीणा के तबादले से नाराज छात्र-छात्राओं ने सोमवार को विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों का कहना है कि विजय कुमार मीणा के मार्गदर्शन में उनकी पढ़ाई बेहतर ढंग से चल रही थी। उनके तबादले से विशेष रूप से गणित विषय की