गोपालगंज: अहियापुर गांव से भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में चार लोग जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती।
जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में चार लोग जख्मी हो गए। जिहे इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। वहीं रविवार को पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।