बड़ौत: बड़का निवासी आरोपी को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए बड़ौत पुलिस ने किया गिरफ्तार, सट्टा पर्चा, पेन व नगदी बरामद
Baraut, Bagpat | Apr 6, 2026 मीडिया सेल बागपत ने रविवार देर शाम करीब 7:30 बजे बताया कि सार्वजनिक स्थान पर जुआ सट्टा की खाईवाडी करते हुए 1 आरोपी को बड़ौत पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से ₹910 नगद, सट्टा पर्चा, 1 पैन बरामद हुआ है। आरोपी दीपक कुमार पुत्र विजयपाल सिहँ निवासी ग्राम बडका के विरुद्ध जुआ अधिनियम दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।