कन्नौज: जिले में मतदाता सूची के प्रकाशन में सपा का आरोप, सपा समर्थकों के वोट काटने की कही बात
कन्नौज में समाजवादी पार्टी की ओर से सपा समर्थकों के वोट काटे जाने का आरोप लगाया गया है। गुरुवार को सपा नेता बउआन तिवारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मतदाता सूची के प्रकाशन में जांच के पश्चात यह पाया गया की कई बूथों पर सपा समर्थकों के वोट मौजूद नहीं है। इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी अभियान चलाकर उन सभी वोटों को वापस जुड़वाने का काम करेगी।