कन्नौज: गणतंत्र दिवस के दृष्टिगत जिला न्यायालय परिसर में पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, एसपी अमित कुमार ने की पूछताछ
गणतंत्र दिवस के दृष्टिगत कन्नौज के जिला न्यायालय परिसर में एसपी अमित कुमार आनंद के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान न्यायालय परिसर में मौजूद लोगों की तलाशी भी की गई। इस अभियान में एसपी अमित कुमार आनंद, एएसपी संसार सिंह, कन्नौज सदर क्षेत्र अधिकारी कमलेश कुमार और कोतवाली प्रभारी विष्णुकांत मौजूद थे।