कन्नौज: राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट में कार्यक्रम का हुआ आयोजन
कन्नौज के कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। गुरुवार को मतदाता दिवस को लेकर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से छात्र-छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया। मतदान करने हेतु जागरूकता फैलाए जाने पर विशेष रूप से जोर दिया गया।