कन्नौज: पीएसएम कॉलेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित हुआ नव मतदाता सम्मेलन कार्यक्रम, मंत्री असीम अरुण हुए शामिल
कन्नौज के पीएसएम डिग्री कॉलेज में गुरुवार को नव मतदाता सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक व राज्य मंत्री असीम अरुण मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में मौजूद नव मतदाताओं से अपने वोट का उपयोग करने की अपील की गई। राज्य मंत्री असीम अरुण ने कहा कि अभी भी समय है, जिनका वोट ना बना हो वह अपना वोट अवश्य बनवा लें।