मुज़फ्फरनगर: सदर तहसील में महिला ने पूर्व प्रधान का कॉलर पकड़कर दीवार से पटका, फिर चप्पलों से की पिटाई, वीडियो वायरल
सदर तहसील में उस समय हंगामा मच गया, जब एक महिला ने पूर्व ग्राम प्रधान मित्र सेन का कॉलर पकड़कर कथित तौर पर चप्पलों से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महिला ने पैतृक जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।