आंवला: आंवला के सिरौली में घर के सामने खेल रहे मासूम को किडनैप करने का प्रयास, भीड़ ने महिला को पकड़ा और पुलिस को सौंपा
आंवला तहसील के सिरौली नगर में एक तीन वर्षीय बच्चे के अपहरण का प्रयास किया गया। अपने घर के सामने खेल रहे बच्चे को एक अज्ञात महिला उठाकर ले जा रही थी, तभी अन्य बच्चों ने शोर मचा दिया। भीड़ ने महिला को पकड़कर सिरौली पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।यह घटना बुधवार सुबह करीब दस बजे मोहल्ला कौआ टोला में हुई।