एसडीएम सादाबाद ने सीएससी पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक आयोजित की। जहां उन्होंने 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने बीपीएल और अंत्योदय कार्ड धारकों जिनके कार्ड में 6 यूनिट है उन्हें भी आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए हैं।