रायबरेली: दुर्गा मार्केट के पास लोन का पैसा न चुकाने पर बैंक ने मकान कराया नीलाम
10 जनवरी शुक्रवार शाम 4 बजे जानकारी प्राप्त हुई कि,एक परिवार के घर को बैंक के द्वारा कर्ज न चुका पाने पर नीलाम करवा दिया गया है। पीड़ित परिजनों से बात की गई, तो उन्होंने बैंक कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए बताया है,कि किसी सोची समझी रणनीति के तहत घर नीलाम करवा दिया गया है। परिवार के द्वारा विगत 2013 मे 20 लाख रुपए बेकरी की दुकान चलाने के लिए लोन लिया गया था।