रायबरेली: डीह थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के 3 अभियुक्तों को थानाक्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा
डीह थाने की पुलिस ने,शुक्रवार को ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के,3 अभियुक्तों को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।अभियुक्तों को,एसपी ऑफिस के किरण हाल में लाकर, खुलासा करते हुए,एएसपी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि, ठगी करने वाले लोग,कस्टमर की फोटो वीडियो की न्यूड बनाकर उसे भेजना व वायरल करने की धमकी देते थे,तीनों अभियुक्तों पर,अग्रिम विधिक कार्यवाही की रही है।