कोंडागांव: सरगीपाल वार्ड में 5 साल से बदहाल पड़ा बाल उद्यान, बच्चों के मनोरंजन पर लगा विराम, पुनः संचालन की उठी मांग
कोंडागांव नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड सरगीपाल में बच्चों के मनोरंजन के लिए लगभग पांच वर्ष पूर्व निर्मित बाल उद्यान आज बदहाली का शिकार हो गया है। रखरखाव और नियमित सफाई के अभाव में यह उद्यान अपनी पहचान खोता जा रहा है, जिससे बच्चों और स्थानीय नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उद्यान में बच्चों के लिए फिसल पट्टी, झूले और बैठने की व्यवस्था की गई थी।