बिहारीगंज: बैंकों में सघन जांच अभियान, संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर
मधेपुरा में बैंक सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी बैंकों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को बिहारीगंज के बैंक शाहिद विभिन्न पंचायत में पुलिस ने बैंक जांच किया इस दौरान बैंक के अंदर और बाहर संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है, साथ ही सीसीटीवी और सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच हो रही है।