विधायक नीलम कृष्ण पहलवान ने अपने कार्यालय पर क्षेत्रवासियों से मुलाकात की और छोटी दीपावली एवं दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस पावन अवसर पर अपने क्षेत्रवासियों के साथ कुछ खास और सुनहरे पल बिताए। उन्होंने कहा कि जनता का प्यार और विश्वास उनकी सबसे बड़ी ताकत है, जो उन्हें क्षेत्र के विकास के लिए प्रेरित करता है।