मंडला: खुकसर पंचायत के मुड़ादेही में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Mandla, Mandla | Jun 23, 2026 जनपद पंचायत मंडला अंतर्गत ग्राम पंचायत खुकसर के ग्राम मुड़ाडीह के वार्ड क्रमांक 15 स्थित खुरीटोला में पेयजल संकट गहराने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के निराकरण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को एक बजे जनसुनवाई में कलेक्टर के नाम आवेदन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।