चितरंगी: चितरंगी पुलिस ने ग्राम दुधमनिया से 260 ग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया
पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता जी के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा जी के मार्गदर्शन में चितरंगी पुलिस को सफलता मिली है।जहां आज दिन शुक्रवार के शाम 6:00 बजे के करीब चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम दुधमनिया से अवैध मादक पदार्थ गांजा 260 ग्राम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया।और आरोपी युवक के विरुद्ध कार्यवाही की गई।