चितरंगी: मृतक विनय केवट का शव चितावल सोन नदी से एसडीआरएफ और होमगार्ड की टीम को काफी खोजबीन के बाद मिला
बीते दिनों दिनांक 06-अक्टूबर-2024 की रात करीब 9:30 बजे एक मोटरसाइकिल वाहन चालक ने चितावल सोन नदी पुल पर पैदल दुर्गा पूजा पंडाल से वापस जा रहे कमलेश व विनय केवट को टक्कर मार दिया था।जहां विनय सोन नदी मे जा गिरा था।और वही पिछले 06 दिनो से विनय का नहीं था आता पता वही एसडीआरएफ एवं होमगार्ड की टीम की कड़ी मेहनत के कारण आज 11-अक्टूबर-2024 की सुबह विनय का शव मिला।