चितरंगी: एबीपीएस महान के छात्रों ने क्रीड़ा प्रतियोगिता में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, संभाग स्तर के लिए हुए चयनित
हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड के आदित्य बिड़ला प्राइमरी स्कूल महान बड़ोखर के 23 होनहार छात्रों ने ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता के विभिन्न खेलों में एथलेटिक्स और रोलर स्केटिंग में अपनी प्रतिभा दिखाते हुए,आज दिन गुरुवार के दोपहर 12:30 बजे के करीब जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर विद्यालय का नाम रोशन किया।