करौं: पथरोल बाजार में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर छापेमारी, कई दुकानों से तंबाकू जब्त
Karon, Deoghar | May 31, 2026 करौं प्रखंड मुख्यालय स्थित पथरौल बाजार में रविवार दोपहर 1 बजे विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर अंचलाधिकारी सह प्रभारी बीडीओ ऋषि राज एवं थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिलुंग ने बाजार एवं विद्यालय के 100 मीटर के दायरे को तम्बाकू मुक्त जोन घोषित किया।इस क्रम में अधिकारियों ने अभियान चलाकर आस-पास की दुकानों से गुटखा, सीक्रेट, खैनी जैसे तम्बाकू उत्पाद जब्त किए।