बांगरमऊ: गंजमुरादाबाद में मोदी परिवार ने किया होली मिलन समारोह,कार्यक्रम में पहुंचे सांसद प्रत्याशी और विधायक
गंजमुरादाबाद में ब्लॉक प्रमुख विवेक सिंह पटेल के संयोजन में मोदी परिवार होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ.जिसमे सांसद साक्षी महाराज ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में जनप्रतिनिधियों को बताते हुए कहा कि मोदी सरकार में भारत की विश्व पटल पर विशिष्ट पहचान बनी है।भाजपा की सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास किया गया है।