बांगरमऊ: जोगीकोट गांव के सामने अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, स्थिति गंभीर, सीएचसी में कराया गया भर्ती
बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के संडीला मार्ग स्थित जोगीकोट गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार गंभीर घायल हो गया. स्थानीय लोगो की मदद से घायल को सीएचसी ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.मिली जानकारी के अनुसार बांगरमऊ कोतवाली के जमुनिया बग्गर गांव निवासी रामपाल पुत्र कन्हैयालाल बताएं जा रहे हैं।