समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 15 जुलाई 2026
बक्सर जिले में 04 नवस्थापित डिग्री महाविद्यालयों का शुभारंभ, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम
आज दिनांक 15 जूलाई 2026 को बक्सर जिला के लिए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण दिन रहा। जब जिले के 04 प्रखंडों क्रमश: चक्की, चौगाई, केसठ एवं ब्रह्मपुर में नवस्थापित डिग्री महाविद्यालयों का उद्घाटन समारोह उत्साह एवं जन भागीदारी के साथ संपन्न हुआ।
माननीय मुख्यमंत्री बिहार, श्री सम्राट चौधरी के कर कमलों द्वारा राज्य भर के कुल 211 नये डिग्री कॉलेजों में पठन-पाठन कार्यों का शुभारम्भ किया गया।
बक्सर जिला अंतर्गत 04 डिग्री कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र शुभारम्भ कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य कार्यक्रम स्थल के०एच०के० +2 उच्च विद्यालय केसठ प्रखंड के रघुनाथपुर पंचायत में जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की गरिमायी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
यह पहल राज्य सरकार की उच्च शिक्षा के विस्तार एवं युवाओं को उनके निकट गुणवत्तापूर्ण स्नातक शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इन महाविद्यालयों के संचालन से विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं, को दूरस्थ क्षेत्रों में जाकर अध्ययन करने की आवश्यकता कम होगी तथा उच्च शिक्षा के अवसरों का व्यापक विस्तार होगा।
जिला पदाधिकारी ने इस अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों का सफल आयोजन एवं सक्रिय सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया तथा विश्वास जताया कि ये नवस्थापित डिग्री महाविद्यालय बक्सर जिले को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
जिला अंतर्गत विभिन्न डिग्री कॉलेज के शुभारंभ कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समाहर्त्ता बक्सर, सहायक समाहर्ता बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव, विशेष कार्य पदाधिकारी बक्सर एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar Samrat Choudhary #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers
2 views | Buxar, Bihar | Jul 15, 2026