चकराता: उत्तराखंड के पांच पर्वतीय जिलों में 8-9 नवंबर को बारिश और बर्फबारी
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में 8 और 9 नवंबर को बारिश का पूर्वानुमान जताया है। साथ ही 3300 मीटर से ऊपर के इलाकों में बर्फबारी के भी संकेत हैं। इस बदलाव से पहाड़ों में ठंड बढ़ने की संभावना है।