हज़ारीबाग: 2 अक्तूबर को प्रधानमंत्री का हजारीबाग भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित, मंत्री जुएल ओराम ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
2 अक्टूबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का हजारीबाग में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के प्रांगण में अवस्थित मैदान में जनजातीय कार्य मंत्रालय के कार्यक्रम का आयोजन होगा।