घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी में मंच पर थिरके मंत्री विजय शाह और राज्यमंत्री दुर्गादास उइके, वीडियो वायरल
क्षेत्र में आयोजित तीन दिवसीय आदिरंग महोत्सव लगातार उत्साह और उमंग के साथ जारी है। रविवार रात करीब 8 बजे महोत्सव का माहौल उस समय और भी जीवंत हो गया, जब मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह और केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। दोनों नेताओं ने मंच पर जनजातीय कलाकारों के साथ जमकर नृत्य किया, जिससे वहां मौजूद दर्शक भी उत्साह से झूम उठे