फतेहपुर: भिखनीपुर गांव में बुजुर्ग के शव को बोरे में भरकर जंगल में फेंका गया, स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना
फ़तेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के भिखनीपुर गांव में बोरे में भरकर तीन लोगों ने बुजुर्ग के शव को जंगल में फेंका। स्थानीय लोगो ने पुलिस को दी सूचना। प्रत्यक्षदर्शिय ने बताया कि एक महिला एक पुरुष और बच्चा सर में लादकर बुजुर्ग के शव को जंगल में फेंककर भाग निकले। जब तक वह कुछ समझ पाता वह लोग वहां से फरार हो गए। बुजुर्ग की शिनाख्त का पुलिस प्रयास कर रही है।