फतेहपुर: आरापुर मोड़ के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार अधेड़ को मारी टक्कर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
फ़तेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के आरापुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई। बाइक सवार अधेड़ के शव को कब्जे में लेकर पुलिस फोर्स ने पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल में जुट गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार अधेड़ खागा के वापस आते समय दुर्घटना का शिकार हुआ। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है