फतेहपुर: गाजीपुर के बहादुरपुर के समीप सड़क किनारे गिरकर घायल वृद्ध की सीएचसी में इलाज के दौरान हुई मौत
गाजीपुर के बहादुरपुर निवासी स्व0 अपोली का 65 वर्षीय पुत्र भगवानदीन कल शाम गांव के समीप गिरकर घायल हो गया। तभी आसपास के लोगो ने घायल अवस्था में उसको उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।