पोलायकलां: प्याज के भाव ने फिर पकड़ी रफ्तार, लहसुन भी मजबूत; पोलायकलां मंडी में किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
पोलायकलां कृषि उपज मंडी में सोमवार को प्याज और लहसुन की आवक अच्छी रही। खरीदारों की सक्रियता के चलते प्याज के दामों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली, वहीं लहसुन के भाव भी मजबूत बने रहे। मंडी प्रभारी द्वारा सोमवार शाम 4 बजे जारी जानकारी के अनुसार, मंडी में प्याज की 16 हजार कट्टे तथा लहसुन की 2,500 कट्टे की आवक दर्ज की गई।