लखीमपुर: चंद पुरवा गांव के पास युवक की करंट की चपेट में आने से मौके पर हुई मौत पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों में छाया मातम
मितौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत चंदपुरवा गांव निवासी कुलदीप पुत्र रामकुमार आज सुबह गांव से बाहर निजी काम से जा रहा था। चंद पुरवा गांव के पास लगे ट्रांसफार्मर में उतर रहे करंट की चपेट में आने से कुलदीप की मौके पर मौत हो गई थी। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आज पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।