मुरादाबाद: सलेमपुर निवासी परिवार ने 6 भाइयों पर लगाया जमीन कब्जाने के प्रयास का आरोप, एसएसपी को दिया शिकायती पत्र
कांठ थाना क्षेत्र के सलेमपुर निवासी एक परिवार ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर 6 भाइयों के खिलाफ जमीन कब्जाने के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि दिनांक 6/01/2024 को सभी भाई जेसीबी मशीन लेकर उनके घर पहुंचे और घर के आगे लगे पेड़ों को काट दिया व उनकी जमीन पर खड़ी बुनियादों को भी तोड़ दिया। परिवार ने एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है।