मुरादाबाद: गोर ग्लेशियर निवासी महिला ने आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर एसएसपी को दिए गए शिकायती पत्र में भूख हड़ताल की चेतावनी दी
गौर ग्लेशियर निवासी महिला शोभा अग्रवाल ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसने 2015 में धोखाधड़ी और जालसाज़ी के मामले में आरोपी के खिलाफ एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोर्ट ने 2018 में आरोपी ओम प्रकाश के खिलाफ गैर ज़मानती वारंट जारी किया था लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। महिला ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में चेतावनी दी है कि 25 जनवरी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया तो वह भूख हड़ताल करेगी।