मुरादाबाद: पाकबड़ा निवासी महिला ने ससुर और जेठ पर लगाया छेड़खानी का आरोप, एसएसपी के आदेश पर थाने में मुकदमा दर्ज
पाकबड़ा निवासी महिला ने अपने ससुर और जेठ पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया 13 जनवरी की शाम को जब वह अपने बच्चों के साथ ससुराल पहुंची तो अलमारी में रखे सारे जेवर गायब थे। इस बारे में पूछने पर सास और ससुर ने उसके साथ मारपीट की और ससुर व जेठ ने उसके साथ छेड़छाड़ भी की। एसएसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है व मामले की जांच की जा रही है।