मुरादाबाद: थाना मुगलपुरा पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
एसएसपी मुरादाबाद के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मुगलपुरा पुलिस ने एक आरोपी फरमान उर्फ कुन्जा पुत्र मौ0 फहीम निवासी बाजीग्रान निकट रहमानिया मदरसा पीरगैब थाना मुगलपुरा को 01 अवैध तमन्चा 12 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया ।