जानकीपुरम में बर्फ चाटने का वीडियो सामने आने के बाद दुकान में लगी आग, वीडियो हुआ वायरल
Sadar, Lucknow | Mar 7, 2026 जानकीपुरम में गन्ने के रस की एक दुकान में शुक्रवार व शनिवार की मध्यरात्रि लगभग 3 बजे आग लग गई। इस दुकान का जीभ से बर्फ चाटने का एक वीडियो शुक्रवार को सामने आया था। चर्चा है कि इसी वजह से ही किसी ने दुकान में आग लगा दी। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और फायर ब्रिगेड आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।