अतर्रा: अनियंत्रित बाइक फिसलने से युवक गंभीर रूप से घायल, किया गया मेडिकल कॉलेज रेफर
Atarra, Banda | Apr 4, 2026 बदौसा थाना क्षेत्र के तरसुमा गांव निवासी 22 वर्षीय रामसेवक पुत्र मातादीन सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, रामसेवक अपने गांव से बाइक द्वारा अतर्रा जा रहा था। इसी दौरान तुर्रा के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और सड़क किनारे खंती में जा गिरी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया