सदर: ठाकुरगंज में हनी ट्रैप गिरोह चलाने वाली महिला को गिरफ्तार किया गया, नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का आरोप
Sadar, Lucknow | Apr 18, 2026 लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में हनी ट्रैप गिरोह चलाने के आरोप में पुलिस ने आरोपी महिला आतिका को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार महिला पर 16 वर्षीय नाबालिग किशोर का अपहरण कर उसे नैनीताल ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप है। जांच में सामने आया कि आरोपी महिला ने नाबालिग के आपत्तिजनक फोटो खींचकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू किया।