स्वच्छता ही सेवा है अभियान के तहत रेलवे कॉलोनी को साफ सुथरा और स्वच्छ रखने के उद्देश्य से रविवार दिन के दस बजे रेल प्रशासन की ओर से रेलवे कॉलोनी के क्वार्टरों में जा जाकर डस्टबीन वितरण किया गया। इस मौके पर डीआरएम तरुण हुरिया ने विभागीय अधिकारियों के साथ रेलवे कॉलोनी के एकाउंट्स कॉलोनी स्थित रेलवे कर्मियों के दर्जनों क्वार्टर में जाकर डस्टबीन प्रदान किया।