राजपुर: अपराध नियंत्रण को लेकर जिले में चला अभियान 13 गिरफ्तार ₹5000 वसूला गया जुर्माना
Rajpur, Buxar | Jun 9, 2026 बक्सर जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य के निर्देश के आलोक में अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल विभिन्न मामलों में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान ₹5000 वाहन अधिनियम के उल्लंघन के मामले में जुर्माना की वसूली की गई है। वही गिरफ्तार होने वालों में शराब सेवन के मामले में 10 तथा शराब बरामदगी के मामले में दो लोग शामिल है।