गया टाउन सीडी ब्लॉक: जनता दरबार में एसएसपी सुशील कुमार ने सुनी पीड़ितों की शिकायतें, संबंधित पुलिस अधिकारियों को दिए ए निर्देश
गयाजी पुलिस कार्यालय में आज दिनांक 3 जुलाई शुक्रवार को एसएसपी सुशील कुमार के द्वारा जनता दरबार में आमजनों की शिकायतें सुनी गई। जिसमें फरियादी अपनी-अपनी समस्या लेकर उपस्थित हुए। एसएसपी द्वारा सभी लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया। इसकी जानकारी आज दिनांक 3 जुलाई शुक्रवार की शाम 5 बजे एसएसपी सुशील कुमार ने दी है।