देवघर: उपायुक्त ने 'वतनपरस्त' पुस्तक में जिले के शहीदों की शौर्य गाथा की सराहना की
झारखंड शोध संस्थान का एक प्रतिनिधि मंडल जाने-माने पर्यावरणविद् और डाक टिकट संग्रह कर्ता रजत मुखर्जी के नेतृत्व में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा से उनके कार्यालय कक्ष से मुलाकात की। इस अवसर पर उपायुक्त ने बुधवार दोपहर 2:00 बजे पुस्तक में देवघर के स्थानीय इतिहास पर इस तरह के शोध परक लेखन की सराहना की ।