करछना: तहसील करछना क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया दीपों का पर्व दीपावली, युवाओं ने जमकर की आतिशबाजी
करछना तहसील क्षेत्र में गुरुवार सुबह से ही दीपावली पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहा। दीपों के इस त्यौहार पर लोगों ने घरों को दुल्हन की सजा रखा था। शाम 5 बजे से ही युवाओं के द्वारा जमकर आतिशबाजी की जाने लगी थी। जैसे-जैसे दिन ढला और रात हुई वैसे ही दीपों की आभा से धरा जगमगा उठा। हर तरफ रंग बिरंगी लाइटे एवं दीपों की आभा से मानो तारे जमी पर आ गए हैं।