कन्नौज: डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर नसरापुर प्रतिमा स्थल पर पहुंचे प्रदेश सरकार के मंत्री असीम अरुण, अर्पित किए पुष्प
डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर नसरापुर स्थित प्रतिमा पर प्रदेश सरकार के मंत्री असीम अरुण कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री असीम अरुण ने कहा कि बाबा साहब ने देश को संविधान देकर समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने का काम किया।