डुमरा: पुनौरा धाम के निकट मोहन किराना दुकान में लगी भीषण आग, मौके पर जुटी लोगों की भारी भीड़
पुनौरा धाम के निकट स्थित मोहन किराना दुकान में बुधवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते दुकान से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।