श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क
श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार निगरानी एवं निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में सिविल सर्जन, बांका द्वारा दण्डी घुटिया एवं सुइयां मेला क्षेत्र में खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता का निरीक्षण किया गया।
साथ ही दुकानों एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था का भी जायजा लिया गया, ताकि मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
स्वास्थ्य विभाग — श्रद्धालुओं की सेवा एवं स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर।
#श्रावणीमेला #स्वास्थ्यविभाग #श्रद्धालुसेवा #स्वास्थ्यसुरक्षा #स्वच्छताव्यवस्था #दण्डीघुटिया #सुइयां #बांका
Banka, Bihar | Aug 27, 2026