कुंडा: मानिकपुर के ग्राम बरबन सिंह का पूरवा डंडौली के युवक के अपहरण की सूचना पर पहुंचे एएसपी, शुरू किया मामले की जांच
मानिकपुर के ग्राम बरबन सिंह का पूरवा डंडौली का रहने वाला महेंद्र द्विवेदी शनिवार देर शाम से लापता है और रविवार दोपहर में उसकी बाइक घर से कुछ दूरी पर लावारिश हालात में मिला पड़ी। परिजनों ने अपहरण के बाद अनहोनी की आशंका जताते हुए मामले की शिकायत पुलिस से किया। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय भी पहुंचे और निरीक्षण करते हुए मामले में जांच के आदेश दिए है।